फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   तरावड़ी मंडी में श्रीमदभागवत कथा आज से

तरावड़ी मंडी में श्रीमदभागवत कथा आज से

Fri, 11 Aug 2017 10:49 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
तरावड़ी मंडी में श्रीमदभागवत कथा आज से
तरावड़ी। नई अनाज मंडी में नगरवासियों व मंडी आढ़तियों के सहयोग से बाबा बंसी वाले के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 12 अगस्त से 18 अगस्त तक किया जाएगा। कथा से पहले नगर खेड़ा से कथास्थल तक कलश यात्रा निकाली जायेगी। इसमें श्री वृंदावन से कथा व्यास भगवान शास्त्री वृंदावन वाले अपनी मधुर वाणी से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करेंगे। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राधेश्याम गर्ग व अग्रवाल सभा के प्रधान एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष पंकज गोयल ने बताया कि कथा के दौरान सातों दिन अखंड भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं 15 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर सायं भजन संध्या के कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसमें दिल्ली के सुप्रसिद्व भजन गायक मयूर रस्तोगी श्रीकृष्ण के भजनों का गुणगान करेंगे और 17 अगस्त को 12 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया जायेगा। इस मौके पर राधेश्याम गर्ग, रामनिवास बंसल, गौरव गर्ग, आशु गोयल, संजय मित्तल, प्रमोद गोयल, रजत गर्ग व संजीव गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed