{"_id":"593d888d4f1c1bd5438b45c7","slug":"181497204877-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल-बिजली चोरी पकडने गए टीम को ग्रामीणों ने पीटा, मोबाइल और अन्य उपकरण छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल-बिजली चोरी पकडने गए टीम को ग्रामीणों ने पीटा, मोबाइल और अन्य उपकरण छीने
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने पीटा, मोबाइल भी छीने
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गांव टीकरी में बिजली चोरी पकड़ना बिजली निगम के कर्मचारियों को मंहगा पड़ गया। जब गांव में एक घर में कर्मचारियों ने बिजली चोरी पकड़ी तो गांव के कई लोगों ने कर्मचारियों को पीट दिया और उनका सारा रिकॉर्ड फाड़ दिया। आरोपियों ने कर्मचारियों के उपकरण और मोबाइल भी छीन लिये। नेवल एसडीओ ने इसकी शिकायत सदर पुलिस को दी है। एसडीओ नेवल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निगम के जेई समय सिंह, दलबीर सिंह, लाइनमैन भाग सिंह कुलदीप सिंह सहित अन्य कर्मचारी गांव टीकरी में बिजली की चोरी पकड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान जब 7 बजकर 55 मिनट पर उन्होंने गांव में आत्मा राम के घर चोरी पकड़ी तो आरोपी आत्मा राम और उसके बेटे मातु राम, राज, राजू, विकास ने अपने रिश्तेदार और तीन औरतों के साथ मिल कर सभी कर्मचारियों के साथ मारपीट कर सरकारी काम में बाधा डाली। आरोपियों ने कर्मचारी के बिजली चोरी पकड़ी के सारे कागजात फाड़ दिए और उनका मोबाइल भी छीन लिया। इसी के साथ कर्मचारियों द्वारा बनाई गई वीडियो को भी आरोपियों ने डिलीट कर दिया और प्लास सहित अन्य उपकरण छीन लिये। आरोपियों ने कर्मचारियों को दोबारा गांव में आने पर जान से मारने की धमकी दी और शिकायत देकर झूठे केस में फंसाने की बात भी कही। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।