फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   181 withdrew form in zip and block committee, 884 stood in the field

जिप और ब्लॉक समिति में 181 ने वापस लिया पर्चा, 884 मैदान में डटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
181 withdrew form in zip and block committee, 884 stood in the field
पंचायती राज चुनाव के मैदान में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्य के लिए कुल 884 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। जबकि सोमवार को 181 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जबकि शुक्रवार तक इन दोनों के कुल 225 सदस्यों के पद पर चुनाव लड़ने के लिए 1066 लोगों ने नामांकन भरा था। इनमें से जिला परिषद के एक सदस्य का नामांकन पत्र त्रुटि होने के कारण रद्द कर दिया गया। जबकि अन्य ने अपना पर्चा उठा लिया है।
विज्ञापन

चुनावों के शेड्यूल के अनुसार, सोमवार को नामांकन पत्र वापस लेने के बाद जिला प्रशासन की ओर से शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए हैं। जिसके बाद शाम से ही प्रत्याशी अपने चिन्ह के साथ मैदान में प्रचार करने जुट गए हैं। जिले में ब्लॉक समिति में नीलोखेड़ी खंड में 136 और जिला परिषद के वार्डों में 11 और 21 नंबर वार्ड में सर्वाधिक 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिला परिषद के 25 सदस्यों के पद पर चुनाव होना है। इसके लिए कुल 296 नामांकन आए थे। इनमें से 56 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जबकि 239 मैदान में डटे हैं। इसी तरह ब्लॉक समिति के सभी नौ खंडों में 770 नामांकन आए थे। इनमें से 125 के पर्चा वापस लिया है। ऐसे में 645 प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नामांकन वापसी के उपरांत उपायुक्त अनीश यादव की उपस्थिति में जिला परिषद के चुनाव की सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए। इस अवसर पर एसीयूटी विवेक आर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ नवंबर को होगा मतदान
उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 9 नवंबर को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों और 12 नवंबर को सरपंच व पंच पद के लिए मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। सरपंच व पंच पद के नतीजे उसी दिन चुनाव के बाद घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे सभी चरणों का चुनाव पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे।
किस वार्ड की क्या है स्थिति
वार्ड नंबर नामांकन वापस शेष नामांकन
01 06 13
02 03 13
03 02 10
04 01 06
05 01 04
06 02 10
07 02 08
08 00 10
09 04 11
10 02 11
11 01 14
12 00 06
13 02 08
14 05 10
15 03 10
16 01 04
17 03 11
18 03 11
19 03 12
20 00 09
21 02 14
22 01 05
23 01 08
24 06 09
25 02 12
कुल 56 239
इस ब्लॉक समिति में यह है स्थिति
ब्लॉक नामांकन वापस शेष नामांकन
करनाल 17 91
घरौंडा 29 134
कुंजपुरा 16 81
मूनक 13 98
नीलोखेड़ी 27 136
निसिंग 11 51
चिड़ाव 12 54
कुल 125 645
इस ब्लॉक समिति में इतनी महिला प्रत्याशी
- करनाल : 91 उम्मीदवारों में से 51 पुरुष और 40 महिला
- घरौंडा : 134 में से 80 पुरुष और 54 महिला प्रत्याशी
- कुंजपुरा : 81 में से 46 पुरुष और 35 महिला प्रत्याशी
- मूनक : 98 में से 54 पुरुष और 44 महिला प्रत्याशी
- नीलोखेड़ी : 136 में से 75 पुरुष और 61 महिला प्रत्याशी
- निसिंग : 51 में से 27 पुरुष और 24 महिला
- चिड़ाव : 54 उम्मीदवार रहे चुनावी मैदान में, 12 ने लिया नामांकन वापस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed