फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   180 families did not get possession of the plots

Karnal News: प्लॉटों पर 180 परिवारों को नहीं मिला कब्जा

Sat, 29 Jun 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 29 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
180 families did not get possession of the plots
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत जलमाना गांव के पात्र परिवारों को गांव की शामलात भूमि में दिए गए रिहायशी प्लाटों पर कब्जा दिलवाने की मांग की गई है। यहां 180 लोग पट्टा आवंटन होने के बावजूद 12 वर्षों से कब्जे के लिए तरस रहे हैं। प्लॉटधारकों ने शुक्रवार कोउपमंडल अधिकारी असंध और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया।
ग्रामीण बलवान नेगल, इंद्र आल्हण, सुलतान सिंह, सुरेंद्र नेगल, रोहतास जांगड़ा, राममेहर, पप्पू सिंह, बीरा सिंह,निंदर सिंह, कश्मीर जांगड़ा ,जस्सा वाल्मीकि आदि ने बताया कि गांव की शामलात भूमि में 2012 में 180 पात्र परिवारों को 100-100 गज के प्लाट आवंटित किए गए थे। प्रशासन द्वारा उनके प्लाटों की निशानदेही दी गई थी।
विज्ञापन

उसमे कुछ परिवारों ने पेड़ पौधे भी लगाए थे लेकिन इसके बाद कुछ दबंगों ने दी गई निशानदेही पर ट्रैक्टर चला दिया और पेड़ पौधे नष्ट कर दिए और पानी भर दिया। जिसके बाद दी गई निशानदेही मिट गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे अपनी मांग को लेकर उपायुक्त करनाल और उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत विभाग के एससीपीओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण अपनी मांग को लेकर खंड कार्यालय आए थे जिन्हें बताया कि 2012 में 180 ग्रामीणों को प्लाट आवंटित किए गए थे। जिन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। पीड़ितों का आवेदन व शिकायत पत्र ले लिया है इनके प्लाट लौटने का काम जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed