फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   18 private centers will do free ultrasound on OPD slip

ओपीडी स्लिप पर 18 निजी केंद्र करेंगे निशुल्क अल्ट्रासाउंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
18 private centers will do free ultrasound on OPD slip
601: जगदीश दूरेजा निदेशक कल्पना चावला मेडिकल कालेज।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की ओपीडी स्लिप पर शहर के 18 विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्र मरीजों का निशुल्क अल्ट्रासाउंड करेंगे। जिनके अल्ट्रासांउड की राशि का भुगतान कॉलेज प्रशासन स्वयं करेगा। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओपीडी विंग में करीब छह माह से मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। जिसके कारण ओपीडी विंग में इलाज के लिए आने वाली गर्भवती या अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जाकर करीब 1200 से 6000 रुपये तक खर्च करना पड़ रहा था। गरीब और जरूरतमंद मरीजों को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन ने ओपीडी विंग में आने वाले मरीजों के लिए निशुल्क अल्ट्रासाउंड करवाने की सुविधा शुरू की है, जिससे कॉलेज एवं अस्पताल की ओपीडी में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, अल्ट्रासाउंड की राशि का भुगतान स्वयं कॉलेज प्रशासन करेगा। इसके लिए जरूरतमंद मरीजों से एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश चंद्र दुरेजा ने बताया कि निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा का शुभारंभ 20 जुलाई से किया गया था। अभी उसे लगभग एक माह बीत चुका है। जिनमें विशेषकर गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है। जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई से 22 अगस्त तक कॉलेज प्रशासन की ओपीडी स्लिप पर निशुल्क 861 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हो चुके हैं।
विज्ञापन

चयनित 18 अल्ट्रासाउंड केंद्र
सिटी अल्ट्रासाउंड एक्स-रे एंड एमआरआई सेंटर, धवन अल्ट्रासाउंड सेंटर, जनरल हेल्थ लैब डाइग्नोस्टिक, गुरु डाइगनोस्टिक, बेदी हेल्थकेयर, फे थ अल्ट्रासाउंड सेंटर, हरीश जी डिजिटल एक्स-रे एंड अल्ट्रासाउंड क्लीनिक, डॉ. जिंदल डाइग्नोस्टिक सेंटर, किरण दीप अल्ट्रासाउंड सेंटर, अमृतधारा अस्पताल, ओम अल्ट्रासाउंड एंड एक्स-रे क्लिनिक, सत्यम एंड एक्स-रे क्लिनिक, शुभ अल्ट्रासाउंड क्लिनिक, सेठ अस्पताल, चौधरी मेडिकल एंड मेटरनिटी अस्पताल, नीरा नर्सिंग होम, डॉ. बांभा अल्ट्रासाउंड क्लिनिक व सूर्य अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed