फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   18.560 kg opium was brought from Jharkhand, accused arrested

झारखंड से लाया था 18.560 किलोग्राम अफीम, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
18.560 kg opium was brought from Jharkhand, accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्पेशल टास्क फोर्स अंबाला यूनिट व एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 18 किलो 560 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसकी कीमत करीब 23 लाख रुपये है। टीम के इंचार्ज रामकुमार सहित टीम ने सीएचडी सिटी करनाल से आरोपी अमृतपाल निवासी कबूलपुर खेड़ा थाना असंध, जिला करनाल को वरना गाड़ी सहित काबू किया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछले बंपर के पास अफीम रखने के लिए बॉक्स बनाया गया था। उससे 18 किलो 560 ग्राम अफीम बरामद की गई।
सदर थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी अमृतपाल अपने साथी बलबीर सिंह निवासी पूंडरी जिला कैथल हाल निवासी संतनगर करनाल के साथ गाड़ी लेकर 27 सितंबर को हजारीबाग झारखंड गया था, वहां पर बंटी राय नामक व्यक्ति से एक लाख बीस हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब यह अफीम खरीदी थी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से लाया था अफीम, पकड़ा गया
असंध की सीआईए टीम ने आधा किलोग्राम अफीम के साथ स्कूटी सवार एक व्यक्ति को पकड़ा है। आरोपी सुनील कुमार निवासी गांव नागदा मध्यप्रदेश निवासी है। उसे एएसआई सतीश कुमार ने मंजूरा बालू रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ असंध थाना में मामला दर्ज कर लिया है। वह अफीम को मध्यप्रदेश से खरीदकर लाया था। वह फसल कटाई के मौसम में मध्यप्रदेश से सस्ते दाम पर अफीम खरीदकर लाता है और यहां फसल काटने की मशीन कंबाइन के चालकों व अन्य को महंगे दामों पर बेचकर वापस मध्यप्रदेश चला जाता है। कोई भी व्यक्ति जिसके पास अवैध नशे के कारोबार या इसमें संलिप्त लोगों के बारे में विश्वसनीय सूचना है वह करनाल पुलिस के वाट्सएप नंबर 85708-85704 पर मैसेज कर सकता है। इस प्रकार की सूचना एंटी नारकोटिक्स सैल करनाल के इंचार्ज के मोबाइल नंबर 70560-09450 व करनाल पुलिस कंट्रोल रूम के नबंर 0184-2208222, 2208223 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed