{"_id":"5c880444bdec222dc912f875","slug":"171552417860-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सख्ती से खुले-खुले से हुए बाजार, अब इसको बरकरार रखना प्रशासन के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सख्ती से खुले-खुले से हुए बाजार, अब इसको बरकरार रखना प्रशासन के लिए चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पुलिस प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर चलाए गए अभियान का असर दिखने लगा है। सिटी थाना प्रभारी और व्यापारियों के बीच हुई तीखी नोक-झोंक के बाद अब बाजार खुले-खुले से हैं। फिलहाल दुकानों के बाहर सामान नहीं रखा जा रहा है, लेकिन पुलिस व प्रशासन के लिए इस स्थिति को मेनटेन बनाना बड़ी चुनौती है।
बता दें कि बाजार को अतिक्रमण और जाम मुक्त करने के लिए सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र ने पुलिस टीम के साथ बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान एक दुकानदार ने सिटी थाना प्रभारी के सामने अभद्र व्यवहार किया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और सिटी थाना में उसे लेकर चली गई। इस बात का जब व्यापारियों को पता चला तो वे एकत्रित होकर सिटी थाना में पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। वहां भी उस दुकानदार ने अपशब्द कहे। सिटी थाना प्रभारी उस दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने लगा तो व्यापारियों और एसएचओ के बीच नोक-झोंक हुई। बाद में यह मामला एसपी के पास पहुंचा तो एसपी ने डीएसपी को वहां भेजा और मामले को सुलझाया। इसमें उस दुकानदार ने लिखित में मांफी मांगी। इसके बाद उस दुुकानदार को छोड़ दिया गया। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र ने कहा कि यदि दुकानदार अतिक्रमण करेंगे तो इस बार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस कारण दुकानदारों ने अपना सामान दुकान के अंदर ही रखना शुरू कर दिया।
दोनों तरफ से आधी सड़क पर किया हुआ था दुकानदारों ने कब्जा
बाजार में दुकानदारों ने आधी सड़क पर दोनों तरफ से कब्जा किया हुआ था। दुकानदार सुबह दुकान खोलते ही सड़क पर पांच से छह फुट तक सामान रख लेते थे। इसके बाद अपनी बाइकों को भी खड़ा कर देते थे। इससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
दुकानदारों ने सड़क पर सामान रखना बंद कर दिया है। निरंतर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई दुकानदार सामान को सड़क पर रखेगा तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।-हरजिंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी।