{"_id":"5b92d401867a557ec86b9758","slug":"171536349185-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पोषण माह में हर स्कूल में विद्यार्थी बनाएंगे किचन गार्डनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पोषण माह में हर स्कूल में विद्यार्थी बनाएंगे किचन गार्डनिंग
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर चलाए गए राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विद्यार्थी हर स्कूल में किचन गार्डनिंग स्थापित करेंगे। इससे अलग विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं।
बता दें पांच सितंबर से शिक्षा विभाग इस माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान मिड डे मील बनाने वाली कुकों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। वे किस तरह पौष्टिक आहार बनाए और खाना बनाने से पहले साफ-सफाई होनी बहुत जरूरी है। इससे अलग इन कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही हर रोज प्रार्थना सभा विद्यार्थियों, रसोइए कम सहायकों तथा अध्यापकों को हर रोज स्वच्छ पौष्टिक आहार के प्रति शपथ दिलाई जाएगी।
इतना ही नहीं वह शपथ दीवार पर पेंट करानी है। इस कार्यक्रम का का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पूर्ण रूप से पौष्टिक आहार व स्वच्छता अनुसार मिलता रहे। डीईईओ शमशेर सिंह ने कहा कि विभाग से जो निर्देश आए थे वे सभी स्कूल मुखिया को भेज दिए गए हैं और स्कूलों में कार्यक्रम शुरू भी हो गए हैं।
विज्ञापन
बच्चों को बतलाए हाथ धोने के तरीके
विभाग की ओर से यह कार्यक्रम पांच सितंबर से स्कूल में शुरू किया हुआ है। पहले दिन हैंड वॉशिंग डे मनाया गया, जिसमें बच्चों को खाना खाने से पहले व बाद में किस तरह हाथ धोने चाहिए और हाथ ना धोने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। 6 सितंबर को को बेटी का जन्मदिन विद्यालय में अभिनंदन के रूप में मनाया गया। इस दौरान सितंबर में पैदा होने बेटी का जन्म दिन, स्कूल में केक काटकर मनाया गया।
10 सितंबर को कराया जाएगा कुकों को चेकअप
इस प्रोग्राम के तहत 10-11 सितंबर को हेल्थ विभाग की ओर से मिड-डे मील बनाने वाली कुकों का हेल्थ चेकअप कराया जाएगा। इसके बात 12 सितंबर को मिड-डे मील स्कीम के अंतर्गत कार्यरत सभी कुकों की मास्टर ट्रेनर से ट्रेनिंग करवाई जाएगी, जिससे कुकों को साफ-सफाई, खने की गुणवत्ता आदि के बारे में बताया जाएगा।
पेंटिंग, भाषण सहित कराई जाएंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
पौष्टिक आहार को लेकर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी, जिसमें 13 सितंबर को रेसिपी कंपीटीशन कराया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों को खाना खाने से पहले दांत साफ करने के बारे में बताया जाएगा। 14-15 सितंबर को पौष्टिक आहार का सर्वे किया जाएगा। 17 को किचन गार्डनिंग स्कूलों में स्थापित करने के बारे में विद्यार्थियों को बताया जाएगा। 28 सितंबर तक पेंटिंग, पोस्टर, भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।