फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्वच्छता सर्वेक्षण : स्वच्छता एप में करनाल छठे नंबर पर और घरौंडा ने पाया बेस्ट एनोवेशन का अवार्ड

स्वच्छता सर्वेक्षण : स्वच्छता एप में करनाल छठे नंबर पर और घरौंडा ने पाया बेस्ट एनोवेशन का अवार्ड

Thu, 17 May 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण : स्वच्छता एप में करनाल छठे नंबर पर और घरौंडा ने पाया बेस्ट एनोवेशन का अवार्ड
करनाल/घरौंडा।
विज्ञापन

जनवरी में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के परिणामों में करनाल सिटी ने स्वच्छता एप में छठा स्थान हासिल किया है, जबकि घरौंडा ने बेस्ट एनोवेशन का अवॉर्ड हासिल किया है। स्वच्छता रैंकिंग का परिणाम बाद में जारी किया जाएगा। अन्य कैटेगरी में अच्छी रैंकिंग मिलने से निगम के अधिकारियों में खुशी का माहौल है।
करनाल को स्वच्छता एप से समस्याओं के निपटाने में पूरे देश में छठा स्थान मिला है। बता दें कि स्वच्छता एप को लेकर नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाया गया था और लोगों को इसके लिए जागरूक किया गया था कि वे कूड़ा उठवाने के लिए एप पर फोटो डालें, इसके तुरंत बाद इसका समाधान किया जाएगा। इस पर डीसी डॉ. आदित्य दहिया व पूर्व निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने शहरवासियों को बधाई दी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर छाया घरौंडा
वहीं, स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में राष्ट्रीय स्तर पर घरौंडा का नाम एक लाख से कम आबादी वाले शहर में बेस्ट एनोवेशन का अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड मिलने से नपा प्रशासन, पार्षदों व शहर के लोगों में खुशी का माहौल है। नपा प्रधान सुभाष गुप्ता ने स्वच्छ मिशन में सहयोग करने पर शहर के लोगों का आभार व्यक्त किया है। जैसे ही लोगों को घरौंडा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर आया तो घरौंडा के लोगों ने खुशी जाहिर की। नपा सचिव देवेंद्र नरवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ मिशन के तहत घरौंडा का नाम एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में अवॉर्ड मिला है। नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने भी शहरवासियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed