{"_id":"5aad63674f1c1ba8758b6060","slug":"171521312615-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्री कृष्ण का नाम जपने से मनुष्य को होती है परमधाम की प्राप्ति : आचार्य रामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्री कृष्ण का नाम जपने से मनुष्य को होती है परमधाम की प्राप्ति : आचार्य रामलाल
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री कृष्ण का नाम जपने से मिलता है परमधाम : आचार्य रामलाल
निसिंग। गांव अमूपुर स्थित श्री राधा कृष्ण आदर्श गोशाला प्रांगण में गोग्रास के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम लेने पर आचार्य रामलाल शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया कि श्री कृष्ण भगवान का नाम जपने से मनुष्य को परमधाम की प्राप्ति होती है। सभी को हर समय उनके नाम को अपने हृदय में रखना चाहिए। उसी नाम का जप करने से मानव की मुक्ति हो सकती है। यदि हम अपने ईष्ट देवता का मनन नहीं करेंगे तो इस कलियुग में हमारा उद्धार नहीं हो सकता। गोशाला प्रधान रामकुमार गर्ग ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी संत जन और श्रद्धालुओं ने सहयोग दिया। गर्ग ने बताया कि गाय मात्र नाम के लिए नहीं है, बल्कि हर परिवार में गाय के लिए खाना बनाने से पहली एक रोटी रोज निकालनी चाहिए। इस मौके पर संचालक गोपाल गोस्वामी, पारासर तीर्थ संचालक भलेगिरी महाराज, सखी महाराज, पंकज, सुभाष सिंगला, संजय राणा, मुकेश गोयल, महिपाल राणा, राजपाल, जोनी राणा, देशराज, छबेग सिंह, रोहतास गुप्ता, नरेश गोयल आदि मौजूद रहे।