{"_id":"5a4fcec64f1c1bce6d8b818a","slug":"171515179718-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री कांबोज ने सुनी लोगों की सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री कांबोज ने सुनी लोगों की सेवाएं
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कांबोज ने सुनीं जन समस्याएं
अमर उजाल ब्यूरो
इंद्री।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने शुक्रवार को इंद्री रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान उन्होंने इंद्री के खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान की। मंत्री कांबोज ने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेलों तथा योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के गांव-गांव में व्यायामशालाएं खोलने का निर्णय लिया है। क्षेत्र के कई गांवों में व्यायामशाला बनाने का कार्य चल रहा है। इनमें गांव के ही प्रशिक्षित ट्रेनर खिलाड़ियों को योग और खेल के गुर सिखाएंगे। इंद्रगढ़ में उपमंडल स्तर के खेल स्टेडियम का कार्य अंतिम दौर में है। उन्होंने पाकिस्तानी सेना द्वारा सीज फायर के उल्लंघन पर बोलते हुए कहा कि भारतीय सेना उनकी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बीते दिन बीएसएफ ने कई पाक चौकियों को ध्वस्त किया और एक दर्जन रेंजर को मार गिराया। अमेरिका ने भी पाकिस्तान की आर्थिक मदद बंद करके उसे करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गया है।