{"_id":"5a43e9f54f1c1b6a118ba69f","slug":"171514400245-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की हड़ताल स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की हड़ताल स्थगित
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों पर बनी सहमति, रोडवेज की हड़ताल स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
परिवहन मंत्री के साथ वार्ता में मांगों पर सहमति के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने 28 दिसंबर की हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक चंडीगढ़ में कृष्ण लाल पंवार के साथ हुई। तीन घंटे तक चली बैठक में सरकार की तरफ से परिवहन मंत्री के अलावा महानिदेशक विकास गुप्ता, एटीसी वीरेंद्र दहिया, संवर्तक सिंह तथा ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से हरिनारायण शर्मा, दलबीर किरमारा, बाबू लाल यादव, जय भगवान कादियान, बलवान सिंह दोदवा, आजाद गिल, नसीब जाखड़, विजय ढोचक और सितेंद्र यादव शामिल रहे।
राज्य वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश लाठर ने कहा कि सरकार ने ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तकरीबन सभी मांगों पर सहमति जताई है। सुरेश लाठर ने बताया कि वार्ता में कहा गया कि छह राज्यों में चलने वाली लंबे रूटों की बसों को बंद करने का फरमान वापस ले लिया है। सभी रूटों पर पहले की तरह सुचारु रूप से बसें चलती रहेंगी। संपत्ति का ब्यौरा देने को लेकर प्रमोशन पर लगी पाबंदी को हटा दिया है। एक साल के बोनस का पत्र जारी हो गया है तथा स्थायी पालिसी बनाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा साल 2016-17 की परिवहन पालिसी रद्द होगी, 2016 में लगे सभी चालकों का वेतन प्रति माह 27500 रुपये होगा। उन्होंने बताया कि मंत्री और अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी कर्मचारियों के राजपत्रित अवकाश लागू किये जायेंगे। सुरेश लाठर ने बताया कि ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने सभी मांगों पर सहमति करते हुए हड़ताल को स्थगित कर दिया है। साथ ही चेताया गया है कि अगर सरकार ने दो महीने तक इन सभी मांगों को लागू नही किया तो दोबारा से हड़ताल की जाएगी।