{"_id":"59972f6c4f1c1b7e7e8b4a53","slug":"171503080300-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की हत्या के बाद सदमे में रिशतेदार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की हत्या के बाद सदमे में रिशतेदार महिला की मौत
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुुजुर्ग की हत्या के बाद सदमे में रिश्तेदार महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
काछवा। गुरुवार को काछवा के डेरा बाजीगर में रहने वाले अमर सिंह की हत्या की खबर सुनकर सिमधन जोगिंदरो देवी को ऐसा सदमा लगा कि उसके स्वयं के प्राण पेखेरू भी उड़ गए। एक साथ डेरे पर हुई दो मौतों से यहां मातम का माहौल है। बेटे राजकुमार ने बताया कि शाम को गांव से पेंशन लेकर आई थी। आते ही उसको अमर सिंह की हत्या का समाचार मिला और उसकी सासें उखड़ गई, तुरंत उसको पहले गांव के अस्पताल में ले जाया गया, हालत गंभीर लगने पर करनाल के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां कुछ ही समय में उसकी मृत्यु हो गई। उधर डेरे पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। याद रहे अमर सिंह वीरवार शाम को बोहला खालसा से भाखड़ा नहर की पटड़ी से मोटरसाइकिल पर अकेला आ रहा था। गांव नडाना से आगे पटरी के किनारे दो लडक़ों ने लिफ्ट मांगी और मोटरसाइकिल के पीछे बैठ गए। कुछ देर चलने पर कान में कुछ नुकीली चीज मार कर हत्या कर दी और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
एक अक्तूबर को थी बेटे की शादी
जोगिंद्र कौर जिसकी सदमे में मौत हो गई उसके छोटे बेटे की एक अक्तूबर को शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियों के लिए काम चल रहा था। अचानक मृत्यु से घर में माहौल गमगीन हो गया है।
अपने छोटे बेटे को अमरीका भेजना था अमर सिंह ने
काछवा। डेरा बाजीगर के अमर सिंह जिसकी गुरुवार को हत्या हुई है। अपने छोटे बेटे रिंकू को अमरीका भेजने के लिए तैयारी कर रहा था। उसका बड़ा बेटा पहले ही अमरीका में रहता है जो मौत की खबर सुन कर दाह संस्कार पर वहां से आ गया है। लेकिन होनी ने कुछ ओर ही कर दिखाया है। अचानक सब कुछ बदल गया। इस वारदात से डेरे का हर व्यक्ति आंसुओं से सराबोर है। अपने घर से मात्र पांच मिनट की दूरी के रास्ते पर यह घटना हो गई। क्षेत्र में इस वारदात को लेकर रोष है।
विज्ञापन
दौड़ लगा रहे लड़कों ने शोर भी मचाया
बताया जा रहा है कि भाखड़ा की पटरी पर शाम को जब वारदात हुई उस समय जट्टपुरा के चार लड़के पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे थे। उन्होंने दूर से वारदात होते देखी तो शोर भी मचाया इतने में वे पहुंचते वे मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने न उंगली से सोने की अंगूठी निकाली न जेब से मोबाइल। पर्स में दो-तीन हजार रुपए भी थे। शायद उन्हें पकड़े जाने का डर था इसलिए वे मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। एसएचओ थाना तरावड़ी का कहना है कि जल्दी लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। इसके लिए प्रयास जारी हैं।