फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   17 lakh rupees were robbed in the name of sending to Australia

Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
17 lakh rupees were robbed in the name of sending to Australia
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। शहर के एक इमीग्रेशन एजेंट ने तीन युवाओं को ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर उनके अभिभावकों से 17 लाख रुपये हड़प लिए। बाद में झूठे वीजा और नकली फ्लाइट टिकट देकर ठगी को अंजाम दिया गया। थाना शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



एसपी को दी शिकायत में गांव दादुपुर के ऋषिपाल, श्याम नगर के रमेश और अर्जुन नगर कैथल निवासी प्रशोतम दास ने बताया कि मॉडल टाउन स्थित एक इमीग्रेशन कंसल्टेंसी वीजा गुरु से संपर्क किया। यह कंसल्टेंसी दविंद्र सिंह चीमा की ओर से चलाई जाती है। उसने तीनों पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि वह उनके बच्चों को ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलवाकर वहां भेज देगा। प्रति व्यक्ति का खर्च 20 लाख रुपये बताया गया।
विज्ञापन

तीनों पीड़ितों ने अपने-अपने बच्चों युवराज सिंह, राहुल और विशु वर्मा के दस्तावेज और 17 लाख रुपये दे दिए। ऋषिपाल ने 8.50 लाख दिए, रमेश कुमार ने 4.25 लाख और प्रशेतम दास ने भी 4.25 लाख नकद और गूगल पे के माध्यम से दिए। बाद में आरोपी ने व्हाट्सएप पर तीनों युवाओं के फर्जी वीजा और फ्लाइट टिकट भेज दीं। फ्लाइट दो मार्च 2025 को दिल्ली से मेलबर्न की थी। जब टिकट की तारीख नजदीक आई तो आरोपी ने कहा कि फ्लाइट कैंसल हो गई है और नई टिकट दो दिन में मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



संदेह होने पर पीड़ितों ने टिकट और वीजा की जांच करवाई तो पता चला कि वे सभी जाली हैं। जब उन्होंने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो पहले तो आरोपी बहाने बनाने लगा और फिर चेक थमा दिए। पहले 10.75 लाख रुपये के तीन चेक दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए। बाद में 17 लाख रुपये के चार अन्य चेक दिए, लेकिन वे भी बाउंस हो गए। शिकायतकर्ताओं ने थाना शहर में तहरीर दी, इस पर मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा करनाल को सौंपी गई। जांच के बाद पाया गया कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed