{"_id":"5ee926e28ebc3e42b5429d8f","slug":"17-corona-positive-found-in-karnal-karnal-news-knl34358618","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल कोरोना ः 17 नये केस और आये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल कोरोना ः 17 नये केस और आये
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को रिकार्ड 17 कोरोना पाजिटिव केस सामने आये हैं। इनमें से 13 लोग करनाल जिले से संबंधित हैं, जबकि चार लोग बाहर से हैं। संक्रमित पाये गये लोगों में एक परिवार से दंपती समेत तीन माह और दस साल की बच्ची भी शामिल हैं। कोरोना के लक्षणों वाले आठ मरीजों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया है, जबकि बिना लक्षणों वाले 9 को नीलोखेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है।
करनाल में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 162 पहुंच गयी है, जबकि एक्टिव केस भी 102 है। खास बात यह है कि इसमें से अधिकांश की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। मंगलवार को भी मिले अधिकांश कोरोना पाजिटिव मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली और यूपी से है॥ पाजिटिव आये केसों में सेक्टर-13 निवासी दंपति और उनके दोनों बच्चे शामिल हैं। इनमें तीन माह का बच्चा और दस साल की बेटी भी शामिल है। ये सभी परिवार के साथ दिल्ली से लौटे हैं। सदर बाजार निवासी 38 वर्षीय युवती, सेक्टर-14 निवासी 37 साल का युवक, काछवा निवासी 46 साल का व्यक्ति, काछवा निवासी ही 38 साल की महिला और राजीव पुरम निवासी 52 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली हैं। वहीं जनकपुरी निवासी 22 वर्षीय युवक है भी संक्रमित मिला है जो दिल्ली से लौटा है। इसके अलावा दिल्ली निवासी एक 43 वर्षीय और एक 25 वर्षीय युवती कोरोना पाजिटिव मिली हैं। दिल्ली निवासी एक दंपती भी कोरोना पाजिटिव मिले हैं। वसंत विहार निवासी 22 वर्षीय युवक दरभंगा से आया है, जो संक्रमित पाया गया है। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। वहीं अशोका कालोनी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति और तरावड़ी निवासी 35 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं जो हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं। जिलाधीश के आदेश पर संबंधित एरिया को कंटेंमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी गई है।
12884 लोगों के लिये सैंपल, 197 की रिपोर्ट आज आयेगी
डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्त्रस्मण से संबंधित कुल 12884 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जबकि इनमें से 12505 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 162 मामले पाजिटिव हैं। 197 व्यक्तियों की रिपोर्ट आना बाकी है।