फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   163 students selected in the job fair

Karnal News: रोजगार मेले में 163 विद्यार्थी चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:32 AM IST
विज्ञापन
163 students selected in the job fair
निसिंग। शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वीरवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 250 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिनमें से 163 का नौकरी के लिए चयन हुआ। प्राचार्य जसविंदर सिंह संधू ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

यह रोजगार मेला जय भारत मारुति कंपनी की ओर से आयोजित किया गया। प्राचार्य ने बताया कि आईटीआई का कार्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं है, बल्कि छात्रों को उद्योगों से जोड़ना भी है। इस प्रकार के आयोजन छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। संस्थान के शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुदर्शन ने बताया कि रोजगार मेले में कंपनी द्वारा प्रशिक्षित छात्रों सहित अन्य युवा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेकर योग्यता अनुसार विभिन्न ट्रेड जोकि इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक डीजल ट्रेड के करीब 250 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 163 को प्रारंभिक रूप से चयनित किया गया। कई युवाओं को मौके पर ही जॉब ऑफर लेटर दिए गए। मौके पर कंपनी की ओर से प्रद्युम्न, रामफूल सिंह, जसमेर सिंह मान, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed