{"_id":"5c5ddb00bdec22738c0f1b25","slug":"161549654784-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा से चुरापोस्त लाकर निसिंग में सप्लाई करने वाले दो नशातस्कर काबू।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा से चुरापोस्त लाकर निसिंग में सप्लाई करने वाले दो नशातस्कर काबू।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। निसिंग में चूरापोस्त सप्लाई करने वाले दो नशा तस्करों को पुलिस की सीआईए-1 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर निसिंग डाचर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों से पुलिस ने 36 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड लिया है ताकि आरोपियों से पता किया जा सके कि आरोपी चूरापोस्त की यह खेप कहा से लाए हैं और किन-किन व्यक्तियों को यह सप्लाई करनी थी।
सीआईए-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपेंद्र राणा ने बताया कि नशा तस्करों को पकड़ने के लिए उन्होंने एएसआई महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक टीम को थाना निसिंग के क्षेत्र में रवाना किया। रात को गश्त के दौरान एएसआई महेंद्र को गुप्त सूचना मिली की डाचर रोड से दो नशा तस्कर निसिंग शहर में आने वाले हैं। सूचना मिलते उन्होंने डाचर रोड पर नाकाबंदी कर दी और नशा तस्कर आरोपी निसिंग निवासी नारायण उर्फ रजत, संदीप निवासी निसिंग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपियों ने भागने का भी प्रयास किया लेकिन टीम ने उन्हें काबू कर लिया और उनकी तलाशी ली तो 36 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया। आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे चूरापोस्त कोटा राजस्थान के समीप एक गांव से लेकर आए जो उन्हें निसिंग में सप्लाई करना था।