{"_id":"5b007d2d4f1c1beb408b688d","slug":"161526758701-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाईट डोमिनेशन में 50 जगह नाकाबंदी कर 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाईट डोमिनेशन में 50 जगह नाकाबंदी कर 2
Updated Sun, 20 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात्रि चेकिंग अभियान में 50 जगह 100 चालान काटे
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जिला पुलिस द्वारा एसपी के निर्देश पर शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह 4 बजे तक रात्रि चेकिंग अभियान (नाइट डोमिनेशन) चलाया गया। इस दौरान जिले भर में 50 से ज्यादा पुलिस नाके लगाए गए। इन नाकों पर 500 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी तैनात रहे और साथ ही 51 राइडर व 52 पीसीआर भी तैनात रहीं। इन सभी नाकों पर सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारी, सीआईए-1,2 की टीमों सहित अन्य कर्मचारियों ने एक हजार के करीब दो पहिया वाहनों की चेकिंग की और 1800 के करीब चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने 100 से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए और 20 से ज्यादा सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। 200 अज्ञात व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने इस दौरान चार मामले धारा आबकारी अधिनियम के तहत, एक मामला जुआ और एक मामला आर्म्स एक्ट का दर्ज किया गया। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिले भर में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई है। इस तरह के नाइट डोमिनेशन समय-समय पर चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला वासियों की सेवा के लिए पुलिस हर वक्त तैयार है। पीड़ित बिना किसी डर के पुलिस थाना व चौकी में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।