{"_id":"5a5e49224f1c1b8c268b4ca0","slug":"161516128546-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओ ने पॉलिथीन हटाओ अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओ ने पॉलिथीन हटाओ अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं ने पॉलिथीन हटाओ अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी।
ग्राम पंचायत सीकरी में मंगलवार को पॉलिथीन हटाओ अभियान चलाया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजकुमार संधू ने ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया और पॉलिथीन के दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया। सरपंच सुनीता रानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने अभियान चलाकर पॉलिथीन हटाई। स्कूली बच्चों ने भी स्वच्छता रैली निकालकर पॉलिथीन मुक्त बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर ग्रामीणों को भविष्य में पॅालिथीन इस्तेमाल न करने की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छता होती है, वहीं पर खुशहाली और देवी देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास बिखरे पॉलिथीन हमारे जीवन ही नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रदूषित वातावरण का जनक है। इसके साथ इसका धुआं और जमीन में दबाए जाने पर पॉलिथीन भूमि की हरियाली के लिए भी एक बड़ा खतरा बनकर सामने आया है। इसलिए पॉलिथीन को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। इस अवसर पर सचिव कीरतपाल, बलबीर सिंह मराठा सहित सभी आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर, आशा वर्कर, निगरानी समिति सदस्य, पंच तथा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।