{"_id":"5a53beb64f1c1b40198b5934","slug":"161515437750-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रकों की भीड़ से रेलवे ऑवरब्रिज के पास जाम से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रकों की भीड़ से रेलवे ऑवरब्रिज के पास जाम से राहगीर परेशान
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड ट्रकों से रेलवे ओवरब्रिज के पास जाम से राहगीर परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी।
कस्बे के रेलवे ओवरब्रिज पर हर समय जाम की स्थिति पैदा होने से एक तरफ जहां शहरवासियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही हैं। वहीं कई बार ओवरलोड ट्रकों के कारण लगने वाले जाम से एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पाता। ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से ओवरस्पीड में चलते हैं। इससे हादसा होने का हमेशा डर बना रहता है। लेकिन पुलिस इन ओवरलोड ट्रकों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। वहीं रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी नहीं है, जिस कारण वाहन चालक मनमर्जी से वाहन इधर-उधर खड़ा कर देते हैं । सोमवार सुबह भी ओवरलोड ट्रकों के कारण लगे जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। जिसे काफी देर तक रास्ता नही मिला। लोगों ने एंबुलेंस को रास्ता दिलाने के लिए काफी प्रयास किए। रेलवे ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही बैंक के पास वाहनों की पार्किंग वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन रही है। यहां पर आधी सड़क तक बैंक के सामने वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी तैनात होने के बाद भी वह इन वाहनों को हटवाने की जहमत तक नही उठाते। लोगों ने मांग की है कि इन ओवरलोड वाहन चालकों के खिलाफ शिंकजा कसा जाए और दूसरा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे उतरते ही ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी तैनात किया जाए।