फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सुबह का अधिकतम पारा

सुबह का अधिकतम पारा

Wed, 03 Jan 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
सुबह का अधिकतम पारा
सुबह का अधिकतम पारा 8 डिग्री तक पहुंचा, दिन में सूरज निकला तो मिली राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बुधवार को अधिकतम तापमान रिकार्ड 8 डिग्री तक लुढ़क गया, इससे लोगों के हाड़ कांप गए। ऐसा पिछले आठ साल में पहली बार हुआ है कि अधिकतम तापमान इतना नीचे तक आ गया है। दिन में कुछ घंटे के लिए निकले सूर्य देव के कारण जरूर ठंड से राहत मिली और तापमान 12. डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि अभी ठंड जारी रहेगी और शीतलहर चलेगी। बुधवार सुबह करनाल में धुंध व कोहरा रहा, इस दौरान अधिकतम तापमान 8. डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान गिरने से अचानक ठंड बढ़ गई, वहीं दस किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से चली शीत लहर ने भी लोगों की कंपकंपी छुटा दी। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद सूर्य देव निकले तो धूप के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली और अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री तक पहुंच गया। केंद्रीय मृदा एवं लवणता स्थित मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 24 घंटे में धुंध जारी रहेगी, शीत लहर चलने से तापमान और नीचे जा सकता है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। वहीं, ठंड व धुंध के कारण रेलगाड़ियां व रोडवेज की बसें भी काफी देरी से गंतव्यों तक पहुंची।

ठंड बढ़ी तो निकली गाड़ियां तो लगा जाम
ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने इससे बचने के लिए बाइक व टू व्हीलर पर चलने की बजाए गाड़ियों का इस्तेमाल किया। इस कारण दिनभर शहर की सड़कों पर गाड़ियों की लाइनें लगी रही और अलग-अलग स्थानों पर जाम की स्थिति रही। खास बात यह रही कि ट्रैफिक दिखाई नहीं दी। मुगल कैनाल पर करीब पौने दो घंटे तक जाम की स्थिति रही और सैकड़ों वाहन तीन किलोमीटर तक जाम में फंसे रहे। शाम पांच बजे जैसे ही कार्यालयों की छुट्टी हुई तो मुगल कैनाल, मेडिकल मोड़, अंबेडकर चौक व लघु सचिवालय के पास गाड़ियों का जाम लग गया। इस दौरान वाहन चालक गाड़ियों के हार्न बजाते रहे। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कहीं भी नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed