{"_id":"5a4293fd4f1c1b09788b507d","slug":"161514312701-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में दाखिल मरीज की मौत, इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में दाखिल मरीज की मौत, इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप, हंगामा
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पताल में दाखिल युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
दुग्गल कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल युवक की मौत पर परिजनों ने मंगलवार को डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बाद में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार असंध के वार्ड नं. दो निवासी विनोद सोमवार को दोस्तों के साथ क्रिसमस डे पर घूमने गया था। शाम पांच बजे तक वह ठीक था। लेकिन अचानक उसने घर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे इलाज के लिए असंध के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां हालत ओर ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे करनाल रेफर कर दिया। परिजनों ने रात को युवक को दुग्गल कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करा दिया। जहां रात को अचानक उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही विनोद की मौत हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि रात को जब विनोद की हालत बिगड़ी उस समय कोई भी डॉक्टर और नर्स उसके पास नहीं थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि जो डॉक्टर ड्यूटी पर था, वह भी रात को सो रहा था। आरोप है कि रात को अस्पताल की सभी लाइट और जनरेटर भी बंद थे। परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और डॉक्टर के खिलाफ भी नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।