{"_id":"6699bd3be3a9f746bd0aad36","slug":"1613-registries-stuck-due-to-strike-karnal-news-c-338-1-kn11003-110951-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हड़ताल से अटकीं 1613 रजिस्ट्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हड़ताल से अटकीं 1613 रजिस्ट्रियां
विज्ञापन
- कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, काम के लिए भटक रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से जिलेभर की पांच तहसीलों व तीन उपतहसीलों में 1613 रजिस्ट्रियां अटक गई हैं। प्रदेशभर में 2768 व करनाल में 105 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। रजिस्ट्रियां न होने से राजस्व विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। हड़ताल के चलते यहां काम के लिए आए लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है।
हड़ताल के चलते जिले में सरल व ई-दिशा केंद्र पर भी कामकाज ठप है। इस कारण से सरल केंद्र में रजिस्ट्री, डीड रजिस्ट्रेशन व जमाबंदी नकल के कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण से सरल केंद्र में न तो टोकन लग पा रहे न ही लोगों की फाइलें जमा हो पा रही हैं। नंबरदार भी रोजाना सरल केंद्र के बाहर कुछ देर बैठकर चले जाते हैं।
चार दिन से अटकीं रजिस्ट्रियों का ब्योरा
तहसील व उपतहसील अटकीं रजिस्ट्रियां
असंध
198
घरौंडा
248
इंद्री
288
करनाल
396
नीलोखेड़ी
236
बल्ला
87
निगदू
82
निसिंग
78