{"_id":"68d993ef7a36bbe3f702e20b","slug":"15th-evening-ghazal-literary-program-organized-karnal-news-c-18-knl1008-748355-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 15वां शाम गजल साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 15वां शाम गजल साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन
Mon, 29 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
करनाल। जिम खाना क्लब में रविवार को मन की उड़ान साहित्यिक मंच ने 15वां शाम गजल साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कवि एसएमओ सिविल अस्पताल डाॅ. जयवर्धन, कवयित्री मंजूषा दुग्गल ने शिरकत की। डाॅ. जयवर्धन ने कहा, तारों में उलझा शहर का आसमां, सितारों के लिए पहाड़ों पर जाइए। कवयित्री मंजूषा दुग्गल ने कहा वो सितारे क्या चमकते थे जो धुएं में खो गए, हम ने चाहा रोशनी को पर अपनों ने फरेब किया। कवि गुरमुख सिंह, अंजू शर्मा, गुरविंद्र काैर गुरी, दलीप खरेरा, रमेश कुमार, पूनम गोयल और नरेश लाभ सहित अन्य कवि व लेखक माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन