फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आधार नंबर होगा आपका बैंक अकाउंट, घर बैठे ले सकेंगे पैसे

आधार नंबर होगा आपका बैंक अकाउंट, घर बैठे ले सकेंगे पैसे

Fri, 28 Jun 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
आधार नंबर होगा आपका बैंक अकाउंट, घर बैठे ले सकेंगे पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आज के आधुनिक युग में इंसान केे पास समय की बचत होना सबसे ज्यादा जरूरी है। हर इंसान सोचता है कि उसका कोई भी दैनिक कार्य कम से कम समय में हो जाए। समय की बचत को देेखते हुए भारत सरकार द्वारा सभी डाकघरों में आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) की सुविधा शुरू की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्कीम को सितंबर 2018 से नई दिल्ली से शुरू किया था जो आज लगभग सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं। आईपीपी बैंक पूरी तरह से पेपर लेस बैंक है। इसके लिए उपभोक्ताओं को केवल अपने आधार कार्ड का नंबर देना होगा उपभोक्ता का आधार नंबर ही उसका बैंक अकाउंट होगा। यह सुविधा पोस्ट ऑफिस और बैंक की दूरी को खत्म करती हैं। आईपीपी बैंक के माध्यम से आप घर बैठे पैसे ले सकते हैं आप को बैंक में जाने की जरूरत नहीं बल्कि बैंक खुद आप के घर पर आएगा, एक फोन और पैसे आपके पास। पूरे जिले में इस समय 166 पोस्ट ऑफिस हैं। शहर में इस समय साढे़ 4 हजार उपभोक्ता इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इस बैंक में आप अपने खाते को जीरो बैलेंस से शुरू कर सकते हैं। बैंक में पैसे रखने की अधिकतम सीमा एक लाख रुपये है। इस स्कीम का मकसद डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट को नेट बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन


क्या होगा फायदा
आईपीपीबी के माध्यम से आप घर बैठे बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, टीवी रिचार्ज आप घर बैठे कर सकते हो यही नहीं एससीएसटी को मिलने वाली स्कॉलरशिप के माध्यम से आप पहुंच जाएगी। शुकन्या योजना के अंतर्गत आप इसमें पैसे जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर देना होगा न्यूनतम शुल्क
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से ग्राहक को एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस पर 2.5 रुपये से लेकर 58 रुपये तक होगा। यदि आप किसी भी वक्त अपने घर पर आईपीपी बैंक के माध्यम से पैसे लेते हो तो आप को इसके लिए 25 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा।

शहर में हैं 16 ब्रांच
करनाल शहर में सदर बाजार, रेलवे रोड, बस स्टैंड, मिनी सचिवालय, रामनगर, प्रेमनगर, एनडीआरआई, कचहरी, मॉडल टाउन, इंडस्ट्रीज एरिया, आईटीआई चौक, सेक्टर- 4, 6, 8, प्रतापपुरा, हाउसिंग बोर्ड आदि पर आईपीपी बैंक की सुविधाएं उपलब्ध है।

तीन महीने में ले सकते हैं ब्याज की राशि
आपीपी बैंक में जमा राशि पर उपभोक्ताओं को 4 प्रतिशत तक ब्याज दिया जाता है और ब्याज की यह राशि तीन महीनों में उनके खाते में विभाग द्वारा जमा करवा दी जाती है। पूरे शहर में 164 डाकघर विभाग उपलब्ध हैं जहां पर आप अपना खाता खुलवा सकते हैं। यही नहीं यदि आप डाकघर में नहीं जा सकते तो आपको सिर्फ एक फोन करना है और पोस्टमैन आपके घर पर आकर आपका अकाउंट खोल देगा और इसके लिए आप को कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं देना होगा।



ब्रांच मैनेजर ममता काजल का कहना है कि इस स्कीम को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। विभाग की ओर से लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।


सीनियर पोस्टमास्टर महावीर प्रसाद भारद्वाज का कहना है कि इस स्कीम से डाक विभाग का रेवेन्यू बढ़ेगा। डाकघर में और बेहतर सुविधाओं के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed