फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्पॉट बिलिंग सिस्टम शुरू, तुरंत मिलेगा बिजली बिल

स्पॉट बिलिंग सिस्टम शुरू, तुरंत मिलेगा बिजली बिल

Wed, 26 Jun 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
स्पॉट बिलिंग सिस्टम शुरू, तुरंत मिलेगा बिजली बिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। बिजली निगम ने ऑन द स्पॉट बिलिंग सिस्टम शुरू कर दिया है। अब मीटर से रीडिंग नोट करने के तुरंत बाद ही कर्मचारी उपभोक्ता को बिजली बिल देगा। यानी कि अब रीडिंग नोट करके बिल बनाने का झंझट खत्म। नए सिस्टम की खासियत यह है कि उपभोक्ता को बिल से संबंधित भी कोई शिकायत नहीं रहेगी कि उन्हें समय पर बिल नहीं मिला। मई माह में ट्रायल करने के बाद बिजली निगम ने इस व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया है। इस माह 25 हजार कनेक्शनों पर स्पॉट बिलिंग होगी।
जिले में बिजली के 429772 कनेक्शन है। इनमें से 306720 घरेलू और 43966 कॉमर्शियल कनेक्शन हैं। इसी प्रकार शहर में 110336 घरेलू और 22809 कॉमर्शियल कनेक्शन हैं। धीरे-धीरे सभी को स्पॉट बिलिंग में कवर किया जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन में ऑनलाइन होगा अपलोड, 10 दिन भरने का समय
बिजली निगम द्वारा तय की गई व्यवस्था के अनुसार, उपभोक्ताओं को पास बिल जनरेट होने के बाद भरने के लिए 10 दिन का समय रहेगा। जो बिल जनरेट करके दिया जाएगा, वह दो दिन के अंदर ऑनलाइन अपडेट होगा। इसके बाद ही उपभोक्ता बिल ऑनलाइन भी भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक यह थी व्यवस्था
अब तक बिजली बिलों की प्रोसेस आठ दिनों का था। सबसे पहले कर्मचारी मीटर रीडिंग लेने के लिए जाते थे। इसके बाद रिकॉर्ड में दर्ज रीडिंग से बिल तैयार किए जाते थे। जिस कंपनी को बिल तैयार करने का टेंडर दिया गया था, उसी कंपनी के कर्मचारी बिल बांटते थे। इस कार्य में आठ से 10 दिनों का समय लगता था। इसके बाद भी कई उपभोक्ताओं की समय पर बिल न मिलने की शिकायतें आती थी।


योजना को सिरे चढ़ाने के लिए टुकड़ों में बांटा शहर
बिजली निगम ने इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए सभी सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को टुकड़ों में बांट लिया है। स्पॉट बिलिंग का ठेका किसी कंपनी को दिया गया है, कंपनी के कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले हिस्सों में घर-घर जाकर रीडिंग के साथ लोगों को बिल मौके पर देंगे।

स्पॉट बिलिंग के ये होंगे फायदे
उपभोक्ताओं की बिल देरी से मिलने की शिकायत पर अंकुश लगेगा, बोगस रीडिंग के बिल पर रोकथाम होगी, क्योंकि उपभोक्ता के सामने ही बिल जनरेट होगा, बिल मिलने के दो दिन बाद ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।



स्पॉट बिलिंग सिस्टम का ट्रायल सफल रहा है। अब पूरे शहर में इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेेगा। बिजली बिलों में गड़बड़ियों की आशंका ना के बराबर होगी। -एसके चावला, एसई, बिजली निगम करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed