{"_id":"5d1122248ebc3e73db1ce3b7","slug":"15614039236-karnal-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी के बाद हुई उमस, दो दिन बाद फिर से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी के बाद हुई उमस, दो दिन बाद फिर से बारिश के आसार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बूंदाबांदी के साथ ही सोमवार दोपहर लोगों को उम्मीद लगी कि प्री-मानसून की बारिश भिगो सकती है। कुछ देर फुहारें पड़ने के बाद मौसम साफ हो गया। अनुमान है कि मंगलवार व बुधवार को भी हरियाणा के कुछ इलाकों में बादल छाने तथा बूंदाबांदी के आसार हैं। यदि बारिश हुई तो धान रोपाई कर रहे किसानों को इसका फायदा होगा। 29 जून तक मानसून दिल्ली पहुंच जाया करता था किंतु इस बार इसके देरी से पहुंचने का अनुमान है।
सोमवार को दिन में बूंदाबांदी के बाद उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ा। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को करनाल में अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाष्पीकरण 8.6 एमएम रहा। हवा की औसत गति 16.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आर्द्रता 84 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अपेक्षा अनुरूप बरसात नहीं हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम संबंधी अनुमान लगाया है कि आगे दो दिन बूंदाबांदी हो सकती है। कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और आंधी आ सकती है।