फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नाबालिग सहित दो दोस्तों ने की थी वरूण की ईंट मारकर हत्या, शराब पीने के बाद हुआ था झगड़ा।

नाबालिग सहित दो दोस्तों ने की थी वरूण की ईंट मारकर हत्या, शराब पीने के बाद हुआ था झगड़ा।

Sun, 23 Jun 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग सहित दो दोस्तों ने की थी वरूण की ईंट मारकर हत्या, शराब पीने के बाद हुआ था झगड़ा।

विज्ञापन
करनाल। प्रेेम नगर में सीएम आवास के समीप अग्गी पार्क में राम नगर निवासी वरुण की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वरुण की हत्या उसी के दो दोस्तों ने शराब पीकर की है। इनमें एक आरोपी नाबालिग था, जिसे कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया है। वहीं एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए 24 का प्रोडक्शन वारंट लगाया है। हालांकि इस मामले में पुलिस हत्या के साथ हादसा भी बता रही थी कि यह हादसा भी हो सकता है।
सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र ने बताया कि 18 जून को सुबह अग्गी पार्क प्रेम नगर में उन्हें एक अज्ञात नग्न अवस्था में शव मिलने की सूचना मिली थी। इस मामले में जांच की तो यह शव रामनगर निवासी वरुण का था। परिजनों के बयान पर 19 जून को हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था। परिजनों ने दो युवकों के बारे में बताया था कि वे वरुण को घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। पता चला की वारदात के दिन से ही दोनों युवक घर से फरार हैं। जब पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी तो घबराकर एक आरोपी शिव कॉलोनी निवासी गुरदीप सिंह उर्फ बग्गा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके एक अन्य नाबालिग साथी को 21 जून को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन



पहले बेल्ट से दबाया था गला, फिर सिर में मारी थी ईंट
सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी नाबालिग ने बताया कि डीजे पर काम के लिए उन्होंने फोन कर वरुण को घर से बुलाया था। फिर उन्होंने अग्गी पार्क में बैठकर शराब पी। किसी बात को लेकर उनका झगड़ा हो गया तो वरुण को बेल्ट से पीटने के लिए उन्होंने उसके कपड़े निकाले, फिर उसका गला दबाया। इसके बाद उन्होंने उसके सिर में ईंट मारी तो वह बेहोश हो गया। उन्होंने सोचा की वह किसी को बताएगा की उन्होंने उसे पीटा है। तो उन्होंने कई बार ईंट से उसके सिर पर प्रहार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed