{"_id":"5d0e80018ebc3e0a3936ee37","slug":"15612313449-karnal-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला जमीन के लिए दो पक्षों में विवाद, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला जमीन के लिए दो पक्षों में विवाद, पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। 18 एकड़ पंचायती जमीन पर गोशाला बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।
जानकारी अनुसार बड़थल गांव में एक पक्ष के लोगों ने पंचायती गोशाला की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। जबकि दूसरा पक्ष उस जमीन को कब्जामुक्त कर उसमें गोशाला बनाने के लिए दबाव डाल रहा है। इसके चलते ही रंजिशन एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गये। परिजनों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉ. संजय बंसल ने गंभीर हालत के चलते सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।