फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मानी गई मांगें लागू नहीं करने पर आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल जारी

मानी गई मांगें लागू नहीं करने पर आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल जारी

Fri, 01 Mar 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
मानी गई मांगें लागू नहीं करने पर आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की राज्य कमेटी के निर्णय के अनुसार जिला करनाल की सैकड़ों वर्कर व हेल्पर हड़ताल पर चल रही हैं। छह मार्च, 2018 को मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में की गई घोषणाओं को अभी तक लागू नहीं किया गया। गुरुवार को धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रूपा राणा ने की।
राज्य उपप्रधान मधु शर्मा, रूपा राणा, राकेश ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन आठ फरवरी से धरना दे रही है। शर्म की बात है कि सरकार ने यूनियन से बातचीत करना तक उचित नहीं समझा। सरकार हजारों आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की मांगों के प्रति गंभीर नहीं हैं। सितंबर, 2018 से केंद्र से मिलने वाला मानदेय अभी तक वर्कर्स को नहीं मिला है। दो मार्च को सात जिलों की आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर सीएम सिटी में इकट्ठा होंगी। धरने के बाद शहर में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर संगीता शर्मा, रीना, सरोज, रूपा, बिजनेश, मधु शर्मा, राकेश राणा, सुरेंद्र सिंह, सतपाल सैनी, ओपी माटा, सुशील गुर्जर, जगपाल राणा, बबली, सर्वेश राणा, अनीता, शीला, राकेश, सुनीता, अमरजीत कौर, पूनम, ज्ञानो देवी, ममता व रेनू ने वर्करों को संबोधित किया।
विज्ञापन


ये हैं वर्कर्स की मांगें
वर्कर्स को मजदूर की श्रेणी में शामिल किया जाये। हेल्पर्स को भी अकुशल मजदूर माना जाए। प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 और 750 की बढ़ोतरी सित बर से केंद्र सरकार का बकाया मानदेय वर्कर्स व हेल्पर्स को तुरंत मिले। हेल्पर्स से वर्कर और वर्कर से सुपरवाइजर में पदोन्नति 50 प्रतिशत हो व केवल सीनियरिटी के आधार पर हो। वर्कर्स-हेल्पर्स को गर्मी-शर्दी असल में छुट्टी दी जाए। वर्कर्स और हेल्पर्स की मृत्यु पर परिवारजनों को 3 लाख रुपये एक्सग्रेसिया लाभ मिले। पेंशन सहित रिटायरमेंट लाभ मिले। निर्णय अनुसार, 2 साल से अटका केंद्रों का किराया जारी हो। हेल्पर्स को अतिरिक्त पैसा मानदेय में मिले। बंद क्रेच केंद्रों को तुरंत खोले जाय व क्रैच वर्कर्स हेल्पर्स की नौकरी बहाल हो। मदर ग्रुप वर्कर्स का मेहनताना बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed