फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रोटरी क्लब ने किया स्वास्थ्य व स्वच्छता पर जागरूक

रोटरी क्लब ने किया स्वास्थ्य व स्वच्छता पर जागरूक

Wed, 20 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
रोटरी क्लब ने किया स्वास्थ्य व स्वच्छता पर जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। रोटरी क्लब करनाल मिडटाउन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर में स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर की भूमिका वीणा कालरा ने अदा की। इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रधान सुखदेव देवगन ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि अपने शरीर को साफ रखने के साथ-साथ आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। जहां स्वच्छता होगी वहां हर व्यक्ति स्वस्थ रहेगा। डा. शालिनी देवगन ने छात्राओं को मासिक धर्म में होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया और समस्याओं को हल करने के उपाय सुझाए। प्रोएस कंपनी के जीएम विवेक अघी व कपिश गोयल की ओर से लगभग 250 छात्राओं को सेनेटरी पेडस वितरित किए गए। इस अवसर पर रेनू अत्रेजा, अनिल कालरा, डॉ. एसके अत्रेजा, स्कूल प्रिंसिपल अर्चना सिंह सहित अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed