{"_id":"5b902d90867a557f67733550","slug":"151536175504-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर जताया सरकार के खिलाफ आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुंडन करवाकर जताया सरकार के खिलाफ आक्रोश
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के कर्मचारियों ने बुधवार को सरकार द्वारा मांगें लागू न किए जाने के विरोध में मुंडन करवाकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की और अपना काम-काज पूर्ण रुप से ठप्प रखते हुए स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखी। रोष स्वरूप कर्मचारी सीएमओ आफिस के बाहर राजीव, कर्मचारी सुभाष, कर्मचारी सुरेन्द्र पाढ़ा, कर्मचारी प्रदीप यादव व कर्मचारी ओमसिंह ने मुंडन करवाकर विरोध जताया। कर्मचारी आज दसवें दिन भी अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत धरने पर डटे रहे। इस दौरान हड़ताल को एनएचएम, आरसीएच की प्रधान इंद्रा का समर्थन मिला। इस अवसर पर सुरेश अंजू मोर, सुभाष खोखर, राजपाल, संजीव, मेहर सिंह व लाजवंती आदि उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य कर्मियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लागू करवाने को लेकर प्रयासरत है और वे इस बारे में काफी बार निजी तौर पर महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा से भी मिल चुके हैं। इसके अलावा एसोसिएशन द्वारा बीती 15 जुलाई को सीएम सिटी करनाल में रोष प्रदर्शन भी किया गया था, जिसके उपरांत 23 जुलाई को मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल द्वारा एसोसिएशन के साथ मीटिंग करते हुए तीन दिन के अंदर दोबारा वित्त विभाग व हेल्थ कमिश्नर के साथ मीटिंग करवाते हुए मांगों की अधिसूचना करवाने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।