फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   यमुना में स्टड निर्माण में देरी पर विधायक ने लगाई अधिकारियों और ठेकेदार को फटकार

यमुना में स्टड निर्माण में देरी पर विधायक ने लगाई अधिकारियों और ठेकेदार को फटकार

Sun, 16 Jul 2017 10:20 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
यमुना में स्टड निर्माण में देरी पर विधायक ने लगाई अधिकारियों और ठेकेदार को फटकार
यमुना में स्टड निर्माण में देरी पर विधायक ने लगाई अधिकारियों और ठेकेदार को फटकार
विज्ञापन

- कहा अगर यमुना में पानी आने से कोई चूक हुई तो सिंचाई विभाग के अधिकारी होंगे जिम्मेदार
-तुम्हारे लिए बिजनेस होगा, सरकार लोगों की सहायता के लिए करोड़ों खर्च कर रही है
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। यमुना तटबंध पर स्टड निर्माण कार्य में देरी व लापरवाही बरतने पर हलका विधायक व हेफैड के चेयरमैन हरिंवद्र कल्याण ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार को खरी-खरी सुनाई। विधायक ने पूरे मामले की रिर्पोट तैयार करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को चेताया कि अगर यमुना में पानी आने के बाद किसी प्रकार की चूक हुई तो विभाग इसका जिम्मेदार होगा। विधायक कल्याण ने ठेकेदार से साफ शब्दों में कहा कि ये तुम्हारे लिए बिजनेस हो सकता है, लेकिन सरकार लोगों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, कार्य में देरी क्यों हो रही है। हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद यमुना में सिंचाई विभाग द्वारा स्टड बनाने का कार्य शुरू किया गया और विभाग की ओर से जेसीबी मशीन तथा डंफरों से पत्थरों को यमुना में डाला जा रहा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। रविवार को हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने यमुना तटबंध का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच की।
गांव के सरपंच विकास रावल, भोपाल, गोवर्धन ने हलका विधायक कल्याण को बताया कि स्टड बनाने में केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस पर विधायक कल्याण ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार को तलब किया और पूरे मामले की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर तहसीलदार सुरेश कुमार, गांव के सरपंच विकास रावल, सदरपुर के सरपंच दिवान चंद, ब्लॉक समिति के चेयरमैन विनोद त्यागी, मार्किट कमेटी के चेयरमैन रमेश बैरागी, राजेंद्र बसताडा, सुरेंद्र भौरिया आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

लेबर की कमी पर लगी फटकार
निरीक्षण के दौरान विधायक की नजर स्टड बनाने वाले मजदूरों पर पड़ी। स्टड बनाने के लिए मुट्ठी भर मजदूर कार्य कर रहे थे। इस पर विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से लेबर के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि लेबर कम है। इस पर विधायक ने कहा कि ऐसे कार्य कब तक पूरा होगा। उन्होंने कहा कि कछुआ चाल कार्य बर्दास्त नहीं होगा। लेबर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाएं, ताकि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने मांगी पूरे काम की रिर्पोट
विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारी से कब कार्य शुरू हुआ और कब तक कार्य पूरा होगा। इसकी पूरी जानकारी मांगी ,तो उनके पास पूरी ठोस जानकारी नही थी। इस पर विधायक ने कहा कि देरी से कार्य क्यों शुरू किया गया। इसका पूरा विवरण दे। पूरी रिर्पोट तैयार करने के लिए तहसीलदार सुरेश कुमार को निर्देश दिए।बता दें कि यमुना में 600 फुट रिवटेंट व 80 फुट लम्बे स्टड में स्टंग निर्माण करने थे। जिस मे से 20 स्टड बने है, फिलहाल 31 स्टड अभी बनने बाकि है। जबकि पूरा कार्य 30 जून तक पूरा होना था। जिससे साफ जाहिर है कि विभागीय अधिकारियों की और से पूरी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed