फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पांव फिसलने से ड्रेन में गिरी बच्ची, बचाने गई बहन और मौसी की भी मौत

पांव फिसलने से ड्रेन में गिरी बच्ची, बचाने गई बहन और मौसी की भी मौत

Sat, 15 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पांव फिसलने से ड्रेन में गिरी बच्ची, बचाने गई बहन और मौसी की भी मौत
पांव फिसलने से ड्रेन में गिरी बच्ची, बचाने गई बहन और मौसी की भी मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव टपराना में ड्रेन में डूबती एक नाबालिक बच्ची को बचाने के चक्कर में तीन की जान चली गई। डूबने वाली तीनों लड़कियां एक ही परिवार की थी, जो रिश्ते में बहन और मौसी लगती थी। सभी एक दूसरे को बचाने के चक्कर में ड्रेन में उतरी और डूबती चली गई। ड्रेन में डूबने वाली दो बच्चियां नाबालिग हैं। घटना के बाद गांव में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी और तीनों को ड्रेन से निकाल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

घटना शनिवार सुबह की है। हिसार के गांव बांस निवासी रमेश अपने परिवार के साथ टपराना गांव में रहते हैं। रमेश ने बताया कि उन्होंने यहां पर खेतों की देखभाल का ठेका ले रखा है। शनिवार को वह अपनी मां का चेकअप कराने के लिए मेडिकल कॉलेज आया हुआ था, पीछे से उसकी लड़की 12 वर्षीय रामबाई, बहन 18 वर्षीय संतोष व भांजी सकीना 6 वर्षीय बकरी खोलकर चराने के लिए खेतों में चली गई। वहां पांव फिसलने से सकीना ड्रेन में गिर गई, उसे निकालने के लिए रामबाई भी ड्रेन में कूद गई, लेकिन वह भी डूबने लगी। यह देख उन दोनों को बचाने ड्रेन में संतोष भी कूद पड़ी, लेकिन तेज बहाव में फंस कर वह भी ड्रेन में डूब गई। घटना की जानकारी कुछ दूर मौजूद एक किसान ने पुलिस और ग्रामीणों को दी। लेकिन जब तक ग्रामीण तीनों को पानी से निकालते, काफी देर हो चुकी थी। ज्यादा देर तक पानी में रहने से तीनों की मौत हो गई। बाद में पहुंची पुलिस ने तीनों लड़कियों के शव ड्रेन से बाहर निकाले और मेडिकल कॉलेज ले आई। जहां पर तीनों को मृत्यु घोषित कर दिया गया। सदर थाना के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी लड़कियां बकरी चराने गई थी, जहां पर ड्रेन में एक लड़की का पांव फिसल गया। उसे बचाने के लिए एक-एक कर दोनों लड़कियां भी डूब गई। तीनों लड़कियों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed