{"_id":"64d005ff4ae321d07d02a44a","slug":"150-animals-scorched-by-current-in-johar-karnal-news-c-18-knl1031-190613-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जोहड़ में करंट से 150 पशु झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जोहड़ में करंट से 150 पशु झुलसे
विज्ञापन
जोहड़ में करंट से 150 पशु झुलसे
- हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से टूटकर गिरा तार, ग्रामीण बोले- जेई को कई बार दे चुके थे शिकायत नहीं दिया ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुंडरक स्थित जोहड़ में नहा रहे और आसपास घूम रहे 150 पशु करंट की चपेट में आ गए। लोगों ने पशुओं को अचानक तड़पता देखा बिजली निगम को सूचना दी और सप्लाई बंद कराई। बिजली विभाग के अधिकारी और पशु चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे और पशुओं का उपचार शुरू किया। इनमें दो दुधारू पशु की हालत गंभीर है। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
ग्रामीणों के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे आसपास के 150 पशु जोहड़ के पास आए थे। तालाब के पास से लकड़ी के बांस पर ट्रांसफार्मर से बिजली का तार गुजर रहा था। अचानक इस हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आया और तार टूटकर जोहड़ में गिर गया। जिसके बाद पानी और तालाब के आसपास करंट दौड़ गया। इस करंट की चपेट में करीब डेढ़ सौ पशु आ गए। इनमें अधिकतर पशु दुधारू हैं। जबकि दो पशुओं की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर लापरवाह बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जेई को दी थी शिकायत
पशुपालक राममेहर ने बताया कि इस तार से खतरे की आशंका को लेकर पहले भी कई बार बिजली विभाग के जेई को शिकायत दे चुके हैं। जेई की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उसकी दो भैसों को ट्रैक्टर की मदद से जोहड़ से निकाला गया। दो महीने पहले ही वह लाखों रुपए लगाकर उन्हें लेकर आया था। दोनों भैंस रोजाना 18-18 लीटर दूध देती हैं। इन्हीं से उनके घर की गुजर-बसर होती है। उनकी मांग है कि इस नुकसान का उन्हें मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर पशुओं के झुलसने की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है। लापरवाह बिजली कर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कशिक मान, एसई, बिजली निगम
करंट की चपेट में करीब 150 पशु आए हैं। मौके पर पहुंचकर पशुओं का उपचार शुरू किया गया है। इनमें दो पशुओं की हालत गंभीर है। बाकी पशु सुरक्षित हैं।
- जितेंद्र ग्रोवर, पशु चिकित्सक