फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15 thousand will be given to buy tools

Karnal News: औजार खरीदने के लिए दिए जाएंगे 15 हजार

Sat, 16 Mar 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 16 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
15 thousand will be given to buy tools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कारीगरों और शिल्पकारों की कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत कारीगर को औजार खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ-साथ एक लाख रुपये तक के लोन की सुविधा भी है। यह जानकारी उपायुक्त उत्तम सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि एमएसएमई द्वारा पारंपरिक व्यवसायों में लगे कारीगरों और शिल्पकारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए एक जन-जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। जिससे कि स्थानीय कारीगरों को योजना के तहत दिए जाने वाले लोन, प्रशिक्षण व अन्य सुविधाओं की जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि इस योजना में 18 व्यवसाय शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें सुनार, नाव बनाना, शस्त्राकार, लुहार, हथौड़ा व लोहे के औजार बनाना, ताला बनाना, कुंभकार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई बनाना, गुडिया व खिलौने बनाना, बारबर, धोबी, दर्जी, बुनकर और मछली पकड़ने के लिए जाल बनाने का काम शामिल है। विभिन्न व्यवसायों से जुड़े दस्तकारों को स्कीम के अंतर्गत प्रशिक्षण, टूल किट व बैंक लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस योजना में कारीगर को पहले विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के बाद इन कारीगरों की जिला में स्थापित किए गए कौशल विकास केंद्रों में ट्रेनिंग करवाई जाएगी। लाभपात्रों को टूल किट खरीदने के लिए 15 हजार रुपए का अनुदान भी दिया जाएगा। छोटे कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पहले एक लाख रुपए का लोन दिया जाएगा। जिसे 18 महीनों में पांच प्रतिशत की मामूली ब्याज दर से अदा करना है।

बैंक ऋण की अदायगी के बाद इन कारीगरों को दोबारा ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। ट्रेनिंग में हर रोज 500 रुपए का भत्ता भी दिया जाएगा। एक लोन पूरा होने के बाद पात्र कारीगर को दो लाख रुपए का लोन मिलेगा, जिसकी अदायगी तीस माह में की जानी है। इस दौरान कारीगरों को बाजार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed