{"_id":"59344ed74f1c1b8b1c8b45e0","slug":"149660029114-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग, बाल बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी आग, बाल बाल बचा परिवार
Updated Sun, 04 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग, बाल बाल बचा परिवार
रविवार को सुबह 11 बजे शनि मंदिर के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार महिला और दो बच्चों सहित छह लोग बाल-बाल बच गए। दो फायर बिग्रेड गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी राजेश कुमार सुबह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। शनि मंदिर में पास अचानक चलती कार आग लग गई। आग लगते ही पूरा परिवार बुरी तरह से सहम गए और उन्होंने कार से कूद कर जान बचाई। देखते-देखते ही कार धू-धू कर जल गई। हाईवे पर कार में आग लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई और जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घरौंडा व पानीपत से फायर ब्रिगेडों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने यातायात को सुचारु रूप से किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह शनि मंदिर के पास एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित है। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। मामले की जांच जारी है।