फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्वाइन फ्लू के दो और संदिग्ध केस आए सामने, विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल

स्वाइन फ्लू के दो और संदिग्ध केस आए सामने, विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल

Thu, 24 Jan 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के दो और संदिग्ध केस आए सामने, विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्वाइन फ्लू के दो ओर संदिग्ध केस सामने आ चुके हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इससे पहले भी एक संदिग्ध केस सामने आया था। इसकी सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिली थी। इन संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल दिल्ली भेज दिए हैं। जल्द ही इनकी रिपोर्ट आ जाएगी।
दोनों मरीजों का इलाज चल रहा है, इनमें से एक मरीज कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर पर है। डिप्टी सीएमओ डॉ. सरोज बाला ने बताया कि दयानंद कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय सोना देवी और कटाबाग निवासी 55 वर्षीय धर्म सिंह में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं, इस लिए इन दोनों मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और इन दोनों मरीज कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। इससे पहले भी एक मरीज संदिग्ध पाया गया था जिसके सैंपल की जांच कराई को नेगेटिव मिला। स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में पूरी तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन


ये हैं लक्षण
बुखार के साथ बहती नाक।
- खांसी और गले में खराश।
- सांस लेने में कठिनाई।
- जोड़ो व सिर में दर्द।
- थकान व सर्दी लगना।
- दस्त और उल्टी लगना।
- थूक के साथ खून आना।

ये बरतें सावधानी
- हाथ मिलाने व गले लगने की बजाए नमस्ते करें।
- खांसते तथा छींकते समय अपने मुंह व नाक को रुमाल से ढकें।
- अपने हाथ-पांव को साबुन से धोएं।
- भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें और संक्रमित व्यक्ति से संपर्क में न आएं।
- अच्छी नींद लें, शारीरिक रूप से सक्रीय रहें।
- पानी का अधिक सेवन करें और पौष्टिक आहार लें।
- चिंता व तनाव से दूर रहें।

ये लोग होते हैं अधिक प्रभावित वर्ग
- लंबी बीमारी से ग्रस्त लोग।
- 5 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे।
- गर्भवती महिलाएं।

ये है स्वास्थ्य विभाग के दावे, कर रहे हैं लोगों को जागरूक
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल व नागरिक अस्पताल करनाल, एसडीएच असंध व नीलाखेड़ी में स्वाइन फ्लू मरीजों के इलाज के लिए अलग से आईसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। पर्याप्त मात्रा में जरूरी दवाइयां व स्टॉक है। आम जनता को स्वाइन फ्लू के लक्षण, बचाव व उपचार के बारे में जागरूक करने के लिए एमपीएचडब्ल्यू (मेल) द्वारा घर-घर जाकर स्वाइन फ्लू के पंफ्लेट्स बाटें जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग की पूरी तैयारियां है। स्वाइन फ्लू के दो संदिग्ध केस सामने आए हैं। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे हुए हैं और इनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इससे पहले घरौंडा की संतोष में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले थे सैंपल जांच की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। फिलहाल स्वाइन फ्लू को एक भी केस सामने नहीं आया है। -डॉ. सरोज, डिप्टी सीएमओ,करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed