{"_id":"5c476a3ebdec2273703ffedc","slug":"141548184126-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में बाइक ने मारी टक्कर, सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में बाइक ने मारी टक्कर, सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। सोमवार की देर रात्रि सड़क के किनारे खडे़ ट्रक से बाइक सवार युवक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पडे़ बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटनाक्रम के अनुसार फाजिलपुर गांव निवासी 27 वर्षीय अमन सोमवार की देर रात्रि लाडवा से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह लाडवा रोड स्थित गांव बटेड़ी के पास पहुंचा तभी सड़क पर खडे़ ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। इस घटना को अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने इस घटना में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक चालक का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।