फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मोटर्स गैराज में लगी भीषण आग, ऑडी, फॉर्च्यूनर,सहित 37 कारें जली

मोटर्स गैराज में लगी भीषण आग, ऑडी, फॉर्च्यूनर,सहित 37 कारें जली

Sun, 18 Mar 2018 09:03 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
मोटर्स गैराज में लगी भीषण आग, ऑडी, फॉर्च्यूनर,सहित 37 कारें जली
मोटर्स गैराज में लगी भीषण आग, ऑडी, फॉर्च्यूनर, सहित 37 कारें जली
विज्ञापन

-आग के कारणों का पता करने के लिए बनाई एक टीम, मालिक का दावा, करीब 9 करोड़ रुपये के नुकसान की है आशंका
फोटो संख्या -2,3
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। जीटी रोड पर आईटीआई चौक स्थित भाटिया मोटर्स में अल सुबह करीब तीन बजे आग लग गई। वहां पर तैनात चौकीदार व गार्ड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू न पा सके। चौकीदार ने तुरंत गैरेज के मालिक संदीप भाटिया को फोन कर यह सूचना दी। संदीप भाटिया ने मौके पर पहुंचते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही करनाल सहित पानीपत व अन्य क्षेत्र से करीब 16 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों मौके पर पहुंच गई और सुबह साढ़े सात बजे करीब साढ़े चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गैरेज में सर्विस के लिए आई ऑडी, फॉर्च्यूनर, लोरा सहित 37 कारें जलकर खाक हो गई। कार गैरेज में लगी आग को देख लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान सर्विस रोड पर जाम की स्थित बनी रही। मौके का जायजा लेने के लिए एसडीएम नरेंद्र सिंह मलिक मौके पर पहुंच ओर जांच की। भाटिया मोटर्स के मालिक संदीप भाटिया द्वारा करीब 9 करोड़ रुपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
मालिक का दावा जीटी रोड से गुजर रही हाइवोल्ट तार के कारण लगी है आग
भाटिया गैरेज के मालिक संदिप भाटिया का कहना है कि उनके गैरेज के सामने से हाई वोल्टेज की तारे गुजर रही है, वहीं एक पेड भी है। उन तारों में शॉट सर्किट होने के कारण ही उनके गैरेज में आग लगी है। वहीं, चौकीदार ओमप्रकाश ने बताया कि करीब तीन बजे पहले थोड़ी सी आग लगी थी। जिस उसने एक ड्रम में रखे पानी के साथ बुझा दिया था, लेकिन कुछ समय बाद दौबारा भयानक आग लग गई। गैरेज में एक ऑडी, दो फॉर्च्यूनर व एक लोरा सहित करीब 37 गाड़ियां खड़ी थी।
विज्ञापन

शनिवार रात को गैरेज में नहीं सोए वर्कर, जा सकती थी जान
संदीप भाटिया ने बताया कि उनके गैरेज में करीब 60 वर्कर कार्य करते हैं, इनमे से दो से तीन रात को गैरेज में भी सोते थे। शनिवार रात को सभी घर चले गए, नहीं तो इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि गैरेज में कारों के साथ-साथ कारों के स्पेयर पार्ट्स, मशीन आदि सभी जल गई है। करीब ढाई करोड़ रुपये का स्पेयर पार्ट्स व मशीन जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के कारणों की जांच करेगी टीम
भाटिया मोटर्स में आग लगने की सूचना मिली थी, इस लिए मौके पर जाकर जांच की गई है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है, इसके लिए एक टीम बनाई गई है जो आग लगने के कारणों की जांच करेगी।
-नरेंद्र सिंह मलिक, एसडीएम करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed