फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कार्यशाला लगाकर दी एडस से रोकथाम और जागरूकता की जानकारी

कार्यशाला लगाकर दी एडस से रोकथाम और जागरूकता की जानकारी

Tue, 09 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला लगाकर दी एडस से रोकथाम और जागरूकता की जानकारी
विद्यार्थियों को एड्स के खिलाफ किया जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी पंचकूला एवं उच्चत्तर शिक्षा विभाग के तत्वाधान में रेड रिबन क्लब द्वारा एचआईवी एड्स पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्य डॉ. लोकेश त्यागी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर सिविल अस्पताल से डॉ. मंजीत सिंह और ब्लड ट्रांसफ्यूजन आफिसर डॉ. राजीव पवार एवं काउंसलर डॉ. रचित कपिला शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉ. त्यागी ने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न राजकीय और गैर राजकीय महाविद्यालयों में रेड रिबन क्लब की स्थापना की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग में एड्स जैसी बीमारी के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। डॉ. मंजीत सिंह एवं उनकी टीम ने आठ महाविद्यालयों से आये हुए टीचर इंचार्ज और पीर एजुकेटरों को सरल भाषा में एड्स के कारण, बचाव एवं रोकथाम के बारे में ट्रेनिंग दी। कार्यक्रम का आयोजन एवं मंच संचालन डॉ. प्रवीण वत्स की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. जेएस छिल्लर, डॉ. चंद्रमोहन, दीपा धूल, डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. सुरेंद्र रमन, डॉ. सुनीता चौपड़ा, डॉ. नीरज, डॉ. सोमबीर, डॉ. विकास, डॉ. रेखा, डॉ. लक्ष्मी, डॉ. विजय, डॉ. भारती, डॉ. प्रियंका, डॉ. ऋचा मौजूद रहे। वहीं ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले प्रोफेसरों में मुख्यत: डॉ. वीरेंद्र दलाल, डॉ. सुमन लता, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. कुलविंदर सहित पीर ग्रुप के सदस्यों ने ट्रेनिंग प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed