{"_id":"5a4691974f1c1bc45b8bed10","slug":"141514574231-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सचिवालय की दोनों इमारतों पर जल्द लगाया जाएगा सोलर पैनल प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सचिवालय की दोनों इमारतों पर जल्द लगाया जाएगा सोलर पैनल प्लांट
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु सचिवालय की इमारतों पर जल्द लगाया जाएगा सोलर पैनल प्लांट
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
बिजली के भारी भरकम बिल को कम करने और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय की दोनों इमारतों की छतों पर अक्षय ऊर्जा विभाग द्वारा जल्द ग्रिड से जुडे़ सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। यह जानकारी एडीसी निशांत कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि सोलर पावर प्लांट लगाने से जहां एक ओर बिजली की बचत होगी, वहीं ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा। एडीसी यादव ने बताया कि सरकारी हिदायतों के अनुसार 500 वर्ग गज के रिहायशी प्लॉटों तथा शिक्षण संस्थानों की छतों पर ग्रिड से जुड़ा हुआ सोलर पावर प्लांट लगवाना जरूरी कर दिया गया है। शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों एवं होटलों में अक्षय ऊर्जा विभाग के परियोजना अधिकारी व सहायक परियोजना अधिकारी जागरूक कर रहे हैं।
यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जिला स्तर के लघु सचिवालय स्थित सभी कार्यालयों में बिजली की बचत के लिए स्टार रेटिंग पंखे व एलईडी ट्यूब लगाई जा रही है। ताकि बिजली की खपत को कम किया जा सके। ऐसे में अक्षय ऊर्जा विभाग द्वारा स्थापित किए जाने वाले सोलर पावर प्लांट काफी मददगार साबित हो रहे हैं। सोलर पावर प्लांट से 90 प्रतिशत तक बिजली की बचत की जा सकती है। बिजली विभाग की तरफ से भी सोलर पावर प्लांट वाले घरेलू उपभोक्ताओं को एक रुपये प्रति यूनिट एवं संस्थाओं को 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी जा रही है। सोलर पावर प्लांट पर अक्षय ऊर्जा विभाग द्वारा 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। एडीसी ने बताया कि सोलर पावर प्लांट से प्रतिदिन चार से पांच यूनिट की बचत होती है।