फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पशु चोरी क घटनाओं से परेशान ग्रामीण थाना प्रभारी से मिले

पशु चोरी क घटनाओं से परेशान ग्रामीण थाना प्रभारी से मिले

Sat, 30 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
पशु चोरी क घटनाओं से परेशान ग्रामीण थाना प्रभारी से मिले
पशु चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीण थाना प्रभारी से मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी।
पिछले कई दिनों से पड़ रही धुंध के चलते बढ़ रही पशु चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीण बुटाना थाना प्रभारी से मिले। ग्रामीणों ने मांग की कि पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस रात को गश्त बढ़ाए। थाना प्रभारी विक्रांत ने आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। विशेषकर रात्रि गश्त पूरी चौकसी के साथ की जाती है, लेकिन लोगों के सहयोग के बिना कोई भी कार्य सफल होने में समय लगता है। इसलिए लोगों को भी खासकर सरपंचों को ठीकरी पहरा लगाने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ठीकरी पहरा और पुलिस की गश्त दोनों के संयुक्त सहयोग से चोरी की घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लग सकता है। सरपंचों ने आश्वासन दिया कि वह अपने-2 गांवों में ठीकरी पहरे की जल्दी ही व्यवस्था करेंगे। इस मौके पर गांव ख्वाजा अहमदपुर से कुलदीप कैनवाल दीपू, सीकरी सरपंच बलबीर मराठा, गुमटों सरपंच ओमप्रकाश, शेखपुरा सरपंच सोमबीर सहित रामदिया, प्यारेलाल, कली राम, अमर सिंह, जय भगवान और धर्मवीर आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed