{"_id":"59d913b24f1c1bb6678b49c1","slug":"141507398578-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
घरौंडा।
कैमला रोड पर राइस मिल के पास एक मोटर साइकिल ने एक श्रमिक को टक्कर मार दी। इससे श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे जाकोलिया (बिहार) निवासी नागेंद्र राइस मिल के पास सड़क पर कर रहा था तो गांव की तरफ से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्रमिक नागेंद्र सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा होता देख बाइक चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और श्रमिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भतीजे दिनेश की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। जांच जारी है।