फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   14 women honored for excellent work in Karna Nagri

Karnal News: कर्ण नगरी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 14 महिलाएं हुईं सम्मानित

Sat, 11 Mar 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 11 Mar 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
14 women honored for excellent work in Karna Nagri
करनाल। नई अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कर्ण नगरी की 14 महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिले के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार पानीपत की बीडीपीओ एवं डींगर माजरा की बेटी रीतू लाठर को मिला। मुख्यमंत्री ने उन्हें इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 75 हजार रुपये की राशि का चेक सौंपा। इसके अलावा पुरस्कार पाने वाली अन्य महिलाओं में खेल, शिक्षा और आंगनबाड़ी के लिए कार्य करने वाली महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हर महिला हर दिन सम्मान की हकदार, कभी मत का अधिकार नहीं था, आज जनप्रतिनिधियों में 50 प्रतिशत भागीदारी है। अमेरिका में वर्ष 1909 से पहले महिलाओं को वोट का अधिकार नहीं था। इस अधिकार के लिए हुई क्रांति के चलते ही वर्ष 1911 में ये दिवस मनाया गया। प्रदेश सरकार महिलाओं को समानता का अधिकार देने लिए निरंतर प्रयासरत है। देश में हरियाणा ऐसा राज्य है जहां 50 फीसदी महिलाओं के लिए पंचायतों में भागीदारी सुनिश्चित है। ब्यूरो
विज्ञापन




ये महिलाएं हुई सम्मानित

- उत्कृष्ट कार्य करने पर वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रजनी को 21 हजार रुपये की राशि व प्रशंसा पत्र।

- राष्ट्रीय बालिका दिवस-2023 के तहत आस्था, मनीषा और तनीक्षा खत्री को खेल पुरस्कार के तहत 11-11 हजार रुपये व प्रशंसा पत्र।

- राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर 06 से 10 वर्ष आयु वर्ग में अनुष्का, दीप्ति, शशि और अमृता व हेमलता और खुशबू को प्रशंसा पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सामाजिक, साहित्य, बहादुरी, शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय मुकाम हासिल करने पर संजना, दिव्या को 11-11 हजार रुपये व प्रशंसा पत्र।

- महिला सशक्तिकरण व सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अनीता शर्मा को प्रशंसा पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed