फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   14 cases registered yet passport was made, accused arrested

14 केस दर्ज फिर भी बनवा लिया था पासपोर्ट, आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:01 AM IST
विज्ञापन
14 cases registered yet passport was made, accused arrested
फर्जी पासपोर्ट मामले में डिटेक्टिव स्टाफ ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी गंगा राम पूनिया के अनुसार टीम ने आरोपी बूटा सिंह निवासी गांव सद्दोवाला जिला बरनाला, पंजाब को 24 फरवरी को बरनाला से गिरफ्तार किया था। बूटा सिंह पर 14 आपराधिक केस दर्ज हैं। दूसरे आरोपी जगसीर निवासी गांव मूम जिला बरनाला पंजाब को शुक्रवार को बरनाला से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बूटा सिंह ने अपना पासपोर्ट बरास सिंह के नाम से करनाल के राजीव पुरम के एक पते पर बनवाया था।
विज्ञापन

यह फर्जी पासपोर्ट आरोपी जगजीत सिंह ने दिल्ली व अंबाला के पासपोर्ट एजेंटों व पासपोर्ट अधिकारियों से मिलीभगत करके बनवाया था। वे पासपोर्ट एजेंट गिरफ्तार हो चुके हैं। इस पासपोर्ट में आरोपी महेश नारंग, अमित खटकड़ व रवि की उपरोक्त फर्जी पासपोर्ट बनवाने में मुख्य रूप से भूमिका रही थी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बूटा सिंह एक आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति रहा है। आरोपी के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें अवैध हथियार, मारपीट सहित अन्य मामले शामिल हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed