फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   14.32 lakh grabbed on the pretext of sending brother and sister to Singapore

भाई-बहन को सिंगापुर भेजने के बहाने 14.32 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
14.32 lakh grabbed on the pretext of sending brother and sister to Singapore
करनाल। भाई-बहन को सिंगापुर भेजने के नाम पर 14.32 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जुंडला निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसका बेटा सुखविंद्र 10वीं पास है। उसका भाई सोमनाथ कश्यप आरोपी सुनील कुमार, राम मेहर व नरेंद्र कश्यप को जानता है। उसी ने बताया कि ये तीनों वर्क वीजा लगवाते हैं। इनके माध्यम से वह सुखविंद्र व बेटी निशा को सिंगापुर भेज सकता है। 13 जून 2020 को आरोपी सुनील उसके घर आया और बोला कि 13 लाख रुपये में वह दोनों बच्चों का वर्क और स्टडी वीजा लगवा देगा। उसने अलग-अलग समय में आरोपियों को 14 लाख 32 हजार रुपये दिए, लेकिन आरोपियों ने उन्हें फर्जी वीजा और टिकट दे दी। इसके बाद पंचायत में रुपये वापस देने पर सहमति बनी, लेकिन आरोपी अब रुपये नहीं दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed