{"_id":"68532b18d5e5d0a67c07cacf","slug":"135-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-giving-work-visa-for-england-karnal-news-c-18-knl1008-672623-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इंग्लैंड का वर्क वीजा देने के नाम पर 13.5 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इंग्लैंड का वर्क वीजा देने के नाम पर 13.5 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
करनाल। राहड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति से इंग्लैंड भेजने के नाम पर 13.5 लाख रुपये ठग लिए। असंध थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पीड़ित संजय ने बताया कि आरोपी शीशपाल वासी खरोदी जिला कैथल रिश्ते में उसका मामा लगता है। उसके मामा और उसके बेटे सागर ने उसे अपने परिचित रोहन शर्मा निवासी पटियाला के माध्यम से इंग्लैंड भेजने का वादा किया था।
इसके लिए आरोपी शीशपाल और उसके बेटे ने इंग्लैंड का वर्क वीजा दिलवाने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की थी। दोनों ने अलग-अलग समय में उससे 13.5 लाख रुपये कई खातों में जमा करवा लिए लेकिन अभी तक न तो वीजा आया और न ही उसके रुपये वापिस दिए। आरोपियों ने ये रुपये रोहन शर्मा और शीशपाल के खाते में डलवाए थे। संवाद