{"_id":"617715e6ba954546e4144e38","slug":"134a-verification-process-of-seats-will-start-from-today-karnal-news-knl87686291","type":"story","status":"publish","title_hn":"134ए : आज से शुरू होगी सीटों की सत्यापन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134ए : आज से शुरू होगी सीटों की सत्यापन प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को निशुल्क दाखिले दिए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों की ओर से आरक्षित सीटों का विवरण दर्ज कर दिया जा चुका है। विभाग की ओर से स्कूलों को 24 अक्तूबर तक का ही समय दिया गया था। वहीं आज से खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्कूलों में सीटों के सत्यापन का कार्य किया जाएगा। यह प्रक्रिया 28 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद 29 अक्तूबर से विद्यार्थी दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्कूल संचालकों की लापरवाही के कारण प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह की देरी हुई है। कई स्कूलों ने तय समय पर सीटों का विवरण नहीं दिया था। ऐसे में गत सप्ताह विभाग को शेड्यूल दोबारा जारी करना पड़ा था। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने बताया कि सीटों के सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद ही बता पाएंगे कि किस स्कूल में कितनी सीटें आरक्षित हैं। ब्यूरो
ये है नया शेड्यूल
- 29 अक्तूबर से 14 नवंबर तक दाखिले के लिए आवेदन करेंगे।
- 18 नवंबर तक आवेदनों की जांच होगी।
- 21 नवंबर को चयनित छात्रों की परीक्षा होगी।
- 26 नवंबर को परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।
- 29 नवंबर को ड्रा निकाला जाएगा।
- ड्रा में चयनित छात्रों को 1 से लेकर 10 दिसंबर तक दाखिला लेने का मौका मिलेगा।
- इसके बाद बाद जो सीट बच जाएंगी उसके लिए ड्रा निकाला जाएगा।