फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   134A: Schools allotted to 351 students, list will be displayed today

134ए : 351 विद्यार्थियों को आवंटित हुए स्कूल, आज लगेगी सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
134A: Schools allotted to 351 students, list will be displayed today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नियम 134ए के तहत दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया में स्कूल आवंटन का ड्रा सोमवार शाम को जारी हुआ। जिसमें जिले के 351 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए हैं, किस विद्यार्थी को कौन सा स्कूल मिला है, इसे वे आज बीईओ कार्यालय में जाकर देख सकते हैं। कार्यालय में इसकी सूची सुबह 11 बजे लगाई जाएगी। केवल दूसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किया गया है। 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए किसी भी विद्यार्थी का नाम नहीं आया। नौ फरवरी से विद्यार्थी संबंधित स्कूल में जाकर दाखिला करा सकते हैं।
वहीं दूसरे ड्रा में विकल्प भरने के बाद भी 314 विद्यार्थियों को निराशा हाथ लगी है। इन्हें विभाग की ओर से कोई भी स्कूल आवंटित नहीं किया गया है। जबकि पात्रता परीक्षा पास करने वाले जिले 665 विद्यार्थियों को दूसरे ड्रा की प्रक्रिया में शामिल किया गया था। सभी ने रिक्त सीटों के आधार पर पसंद के स्कूल का विकल्प भरा था। जिले में सभी छह खंडों में 3389 विद्यार्थियों ने पात्रता परीक्षा पास की थी। पहले चरण में 2724 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित किए गए थे। जिनमें से 1349 विद्यार्थियों को दाखिले मिले। जबकि 378 के आवेदन निरस्त हो गए हैं। 987 विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए। अब दूसरे चरण में शेष बचे 665 विद्यार्थियों को शामिल किया, इनमें से भी 314 वंचित रह गए।
विज्ञापन

पहले चरण की सीटें हैं रिजर्व
इस प्रक्रिया में केवल नए विद्यार्थियों को नई सीटें ही आवंटित की जाएंगी। पहले चरण के विद्यार्थियों की सीटें रिजर्व रहेंगी। न तो उन सीटों पर नए विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुआ न दूसरे चरण की प्रक्रिया में इन सीटों के आरक्षित विद्यार्थियों को शामिल किया गया। प्रक्रिया के तहत दाखिले नौ से 18 फरवरी तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कक्षा के इतने विद्यार्थियों को
आवंटित हुए स्कूल
कक्षा विद्यार्थी
दूसरी 71
तीसरी 64
चौथी 72
पांचवीं 53
छठी 48
सातवीं 23
आठवीं 20
कुल 351
दूसरे चरण की प्रक्रिया में स्कूल आवंटन का ड्रा जारी हो गया है। जिन विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित हुए हैं, वे संबंधित स्कूल में जाकर दाखिला करा सकते हैं। स्कूल के संदर्भ में पंजीकृत मोबाइल नंबर भी मैसेज भेजा गया है। -रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed